प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, कोतवाली में जमकर हंगामा
Amroha News - हसनपुर में एक विवाहिता के प्रेमी के साथ जाने की जिद ने उसके मायके वालों और प्रेमी के परिवार के बीच झगड़ा उत्पन्न कर दिया। विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि उसके मायके वाले उसे जबरन ले जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मामला शांत किया। विवाहिता ने कहा कि वह अपने पति से तलाक लेना चाहती है।

विवाहिता को लेकर बुधवार रात हसनपुर कोतवाली गेट पर उसके मायके वालों व प्रेमी के परिजनों के बीच जमकर हंगामा व खींचतान हुई। विवाहिता प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। धक्का मुक्की व खींचतान के बीच मायके वाले उसे अपने घर ले गए। बताया जा रहा है कि हसनपुर नगर निवासी युवती की शादी एक वर्ष पूर्व सैद नगली कस्बा निवासी युवक से हुई थी। इस बीच विवाहिता के नैन ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक से लड़ गए। 2 दिन पूर्व विवाहिता ससुराल को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। खबर लगते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
वह विवाहिता को जबरन अपने साथ ले आए। बुधवार रात विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि मायके वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रेमी अपनी मां व बहन के संग प्रेमिका के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच प्रेमी की मां ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह से विवाहिता ने अपने प्रेमी के संग जाने की जिद की। उन्होंने विवाहिता को समझा कर मायके जाने के लिए कह दिया। जैसे ही दोनों पक्ष कोतवाली के गेट पर आए की विवाहिता को लेकर खींचतान हो गई। प्रेमी पक्ष उसे अपने साथ ले जाने लगा, जिसका मायका पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। शोर शराबा सुनकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद मायका पक्ष के लोग विवाहिता को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता बालिग है। वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी है। पति से तलाक लेने की बात कह रही है। फिलहाल वह मायके वालों के संग चली गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


