Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMarried Woman Commits Suicide in Shahpur Rjheda Police Investigating
शाहपुर रझेड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

शाहपुर रझेड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

Amroha News - एक विवाहित महिला ने सोमवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ड्यूटी पर था और बच्चों के साथ महिला कमरे में थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

Dec 03, 2025 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

क्षेत्र की एक विवाहिता ने सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा की है। यहां शुभम अग्रवाल का परिवार रहता है। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग जॉब करते है। उनकी शादी छह साल पूर्व थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव खाबड़ी निवासी प्रियांशी के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। सोमवार को सुबह शुभम ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी कमरे में बच्चों के साथ थी। घर मे उनके माता पिता भी रहते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो प्रियांशी का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर शराबे के बीच आस पड़ोसियों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।