ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहारहरा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, मायके वालों से भी मारपीट

रहरा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, मायके वालों से भी मारपीट

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने जब विरोध जताया तो उनसे भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने...

रहरा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, मायके वालों से भी मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 06 Oct 2020 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

रहरा। हिन्दुस्तान संवाद

दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने जब विरोध जताया तो उनसे भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हसनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी विक्रम सिंह का आरोप है कि उसने अपनी बहन सुनीता की शादी कसाईपुरा निवासी सूरज पुत्र भीमसेन के साथ लगभग 10 वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही सूरज दहेज की मांग करने लगा। रहरा पुलिस ने समझौता करा दिया। आरोप है कि सूरज शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। सुनीता के पिता सतपाल सिंह और एक अन्य रिश्तेदार खबर लगते ही मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि जब उन लोगों ने सुनीता के साथ मारपीट करने पर विरोध जताया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। थाने में तहरीर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें