ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाविवाहिता ने दो देवरों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विवाहिता ने दो देवरों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विवाहिता ने शादी के छह महीने बाद दो देवरों पर दुष्कर्म करने व अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस को...

विवाहिता ने दो देवरों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 25 Aug 2022 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

विवाहिता ने शादी के छह महीने बाद दो देवरों पर दुष्कर्म करने व अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया कस्बे के एक मोहल्ले का है। यहां के निवासी युवक की शादी क्षेत्र के ही गांव निवासी युवती से फरवरी 2022 में हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता के पिता से बतौर कर्ज छह लाख 50 हजार रुपये भी लिए थे, जो बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं किए। विवाहिता का आरोप है कि दो देवर उस पर शादी के बाद से ही बुरी नजर रखे थे। 15 अगस्त की रात 11 बजे की दोनों देवर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से की तो डरा धमकाकर चुप करा दिया गया। आरोप है कि अगले ही दिन उसे जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से गला घोंट दिया गया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए डायल-112 पुलिस टीम को बुला लिया। पुलिस के सहयोग से वह ससुराल से मायके पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रवेज चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े