ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाबिहार की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया निकाह, बाद में छोड़ा

बिहार की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया निकाह, बाद में छोड़ा

बिहार की महिला को प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली। अब उसे घर से निकाल दिया। परेशान हाल महिला ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच...

बिहार की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया निकाह, बाद में छोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 24 Oct 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की महिला को प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली। अब उसे घर से निकाल दिया। परेशान हाल महिला ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बिहार के माल्दा की रहने वाली महिला नोएडा में काम करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई। युवक नोएडा की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला पर तीन बच्चे हैं। युवक ने भरोसा दिया कि वह न केवल शादी कर लेगा बल्कि बच्चों को भी अच्छी तरह से रखेगा। महिला उसके झांसे में आ गई। करीब पांच माह पूर्व युवक से निकाह कर लिया। युवक उसे गांव ले आया। आरोप है कि अब वह महिला से पीछा छुड़ाने की फिराक में है। महिला से मारपीट की जा रही है। शनिवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें