Amroha News: जोया में बर्फ की 127 सिल्लियों से बना शिवलिंग बना आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ी भीड़
Amroha News: जोया में सावन के पवित्र माह में बर्फ से बना विशाल शिवलिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्थानीय युवाओं और शिव भक्तों ने 12 फीट ऊंचा शिवलिंग तैयार किया है। श्रद्धालु यहां विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। इस शिवलिंग की खूबसूरती दूर-दराज से लोगों को आकर्षित कर रही है।

Amroha News: जोया। सावन के पवित्र माह में जोया में बर्फ की 127 सिल्लियों से बनाया गया विशाल शिवलिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। अमरनाथ की तर्ज पर बनाए गए इस हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बताया जा रहा है कि जोया के शिव मंदिर के सामने जोया चौराहे पर स्थानीय युवाओं और शिव भक्तों ने मिलकर कई क्विंटल बर्फ की 127 सिल्लियों को तराश कर लगभग 12 फीट ऊंचा शिवलिंग तैयार किया है。
बर्फ से बने शिवलिंग की सजावट
बर्फ से बने शिवलिंग के चारों ओर फूल-मालाओं और लाइटों से भव्य सजावट की गई है, जिससे उसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। ठंडक के बीच शिवलिंग से निकल रही बर्फीली धुंध श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा का एहसास करा रही है।
विशेष पूजा-अर्चना
सावन के चलते मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं। बर्फ के शिवलिंग के साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। स्थनीय श्रद्धालु रिकल गुप्ता ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से जोया में बर्फ का शिवलिंग बनाया गया है, जिसे देखने दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन भर इस शिवलिंग को सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु लगातार दर्शन कर सकें।


