माहेश्वरी समाज ने किया फाग महोत्सव का आयोजन

Mar 03, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - माहेश्वरी समाज ने सोमवार को सारस्वत धर्मशाला में फाग महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल और युवा मंच ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नृत्य, कविता और धार्मिक प्रस्तुतियों से भरा यह आयोजन सभी के लिए उत्सव का माहौल बन गया।

माहेश्वरी समाज ने किया फाग महोत्सव का आयोजन

माहेश्वरी समाज के संयोजन में सोमवार को सारस्वत धर्मशाला में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। होली के रंगारंग कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंडल अमरोहा, माहेश्वरी युवा मंच पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता की। आयोजन का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, सचिव राहुल, माहेश्वरी, महिला मंडल की अध्यक्षा योगेश मालीवाल, सचिव वर्षा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माहेश्वरी युवा मंच के पदाधिकारियों ने भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माहेश्वरी महिला मंडल ने भगवान शिव की स्तुति की। अनमोल ने गणेश वंदना पर नृत्य किया। विराज और मान ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रखर अन्या, आरणा, मिशिका, अन्या माहेश्वरी, पाखी, प्रतिष्ठा ने राधा-कृष्ण की होली पर नृत्य प्रस्तुति दी।

हर्ष माहेश्वरी ने होली पर कविता पाठ किया। शिल्पा, वर्षा, सिम्मी, नेहा, अक्षिता, मेघा आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। अमित माहेश्वरी, पराग माहेश्वरी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मधु माहेश्वरी, योगेश मालीवाल, वर्षा माहेश्वरी, शिल्पा माहेश्वरी, नबिता, नीता माहेश्वरी, नीता लड्डा, दीपा माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी, प्रीति मालीवाल, सोनी, पूजा, गुंजन, शुची, शालिनी, शालू, प्रभा, निधि, रश्मि, कविता, निधि माहेश्वरी, दीपा, वीना, देवेश चंद्र माहेश्वरी, संदीप मालीवाल, नीरज माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी, कुश माहेश्वरी, विशाल, विभोर, पराग, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।