Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsLudhiana Company Accused of Fraud 32 55 Lakh Rupees Taken from Tire Dealer
स्क्रैप में टायर खरीद लुधियाना की कंपनी ने की 32.55 लाख की जालसाजी

स्क्रैप में टायर खरीद लुधियाना की कंपनी ने की 32.55 लाख की जालसाजी

संक्षेप:

Amroha News - लुधियाना की एक कंपनी ने कारोबारी अब्दुल मुत्तलिब से स्क्रैप में टायर खरीदकर 32.55 लाख रुपये हड़प लिए। जब पैसे मांगने पर अब्दुल को जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jan 02, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

जोया, संवाददाता। कारोबारी से स्क्रैप में टायर खरीद कर लुधियाना की कंपनी ने 32.55 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर कंपनी के तीन निदेशक समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जोया के संभल चौराहा स्थित मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अब्दुल मुत्तलिब जोया में टायर हाउस चलाते हैं, वह स्क्रैप में टायर खरीदते हैं। बीते कई सालों से उनका कारोबार पंजाब के लुधियाना की एक कंपनी के साथ चल रहा था। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने स्क्रैप में टायर खरीदने के बाद कभी भुगतान नहीं किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी प्रबंधक लाल सिंह के द्वारा सिर्फ झूठे वादे किए गए, विश्वास करते हुए अब्दुल मुत्तलिब नियमित रूप से कबाड़ की सप्लाई करते रहे। बीते कुछ महीनो में कंपनी ने 32,55,326 का सामान खरीद लिया और रुपये नहीं दिए। पीड़ित कारोबारी अब्दुल मुत्तलिब ने तकादा किया तो आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी। कारोबारी अब्दुल मुत्तलिब का आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने प्रबंधक के साथ मिलकर धोखाधड़ी और षड्यंत्र करके रुपये का गबन किया। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में रिक्लेमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक करनजीत सिंह, पूनमजीत कौर, परमजीत सिंह व प्रबंधक लाल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।