ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाथाने पहुंचा प्रेमी युगल, लगाई सुरक्षा की गुहार

थाने पहुंचा प्रेमी युगल, लगाई सुरक्षा की गुहार

थाने पहुंचे घर से फरार प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही...

थाने पहुंचा प्रेमी युगल, लगाई सुरक्षा की गुहार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 24 Jul 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रजबपुर। संवाददाता

थाने पहुंचे घर से फरार प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चौकीदार के बेटे का गांव की ही निवासी एक युवती संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इस बावत जानकारी होने पर उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रहे। उधर, इस बीच मौका पाकर कुछ दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस बीच शनिवार को प्रेमी युगल थाने पहुंच गया। परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया। सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इस बीच जानकारी पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से विवाद को निपटाने का प्रयास चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इनकार किया है। शिकायत मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें