Amroha News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पति ने की पिटाई

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: इंस्टाग्राम पर युवक का विवाहिता से प्रेम संबंध था। प्रेमी 15 जून को मिलने गाजियाबाद आया और होटल गया। पति ने दोनों को देख कर हंगामा किया। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाया, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

Amroha News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पति ने की पिटाई

Amroha News: इंस्टाग्राम से डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गाजियाबाद निवासी विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी 15 जून को प्रेमिका से मिलने गाजियाबाद पहुंच गया और प्रेमिका को एक होटल में ले गया, वहां महिला के पति को जानकारी मिली और उसने पहुंच कर दोनों को एक साथ देख कर मारपीट शुरू कर दी। मौजूद लोगों ने विडियो बना कर वायरल कर दिया। रविवार को महिला और उसके पति ने युवक के घर पहुंच कर हंगामा कर दिया। प्रेमिका के पति ने डायल 112 पुलिस बुला ली, पुलिस को देख प्रेमी घर से भाग गया। डायल 112 पुलिस प्रेमिका तथा उसके पति को तथा प्रेमी के पिता को थाने लेकर आई।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने घटनास्थल गाजियाबाद का होने की बात कही। इसके बाद प्रेमिका का पति गाजियाबाद लौट गया। पुलिस ने प्रेमी के पिता को बिना कानूनी कार्रवाई घर भेज दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पति ने की पिटाई