ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहातेंदुए का आतंक: दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी, नहीं लग कोई पता

तेंदुए का आतंक: दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी, नहीं लग कोई पता

थाना आदमपुर के गांव देहरी खादर के जंगल में तेंदुए के हमले में युवती की मौत के बाद वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अभी तेंदुए के बारे में कोई पता नहीं लगा है। गांव निवासी 18...

तेंदुए का आतंक: दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी,  नहीं लग कोई पता
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 01 Jul 2020 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना आदमपुर के गांव देहरी खादर के जंगल में तेंदुए के हमले में युवती की मौत के बाद वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अभी तेंदुए के बारे में कोई पता नहीं लगा है। गांव निवासी 18 वर्षीय जलधारा मंगलवार सुबह पिता रोहनलाल व मां लालकौर के साथ खेत पर पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी। इस दौरान तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया था। जलधारा घायल हो गई थी। उसे रहरा सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया। दिनभर की तलाश के बाद भी तेंदुए का कोई पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह होते ही ग्रामीणों की मदद से फिर तलाश शुरू कर दी गई। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत फैली हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें