Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTerrifying Leopard Sightings Continue in Nauganwa Sadat Farmers Alarmed
फसल की सिंचाई कर रहे किसानों के सामने आया तेंदुए का जोड़ा, आबादी में फैली दहशत

फसल की सिंचाई कर रहे किसानों के सामने आया तेंदुए का जोड़ा, आबादी में फैली दहशत

संक्षेप:

Amroha News - नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। दो किसानों ने तेंदुए का जोड़ा देखा और डरकर भाग गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए के sightings ने गांव में चिंता बढ़ा दी है।

Dec 19, 2025 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

नौगावां सादात, संवाददाता। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर बनी दहशत बरकरार है। एक पखवाड़े से तेंदुए को लगातार क्षेत्र में देखा जा रहा है। जिससे आबादी में दहशत का माहौल बना है। बुधवार देर शाम फसल की सिंचाई कर रहे दो किसानों ने तेंदुए का जोड़ा देखने का दावा किया। डरे-सहमे किसानों ने किसी तरह वहां से भाग कर खुद को सुरक्षित बचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया था लेकिन फिर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देते हुए जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी की मंढैया के जंगल से जुड़ा है। इस गांव के आस-पास बीते एक सप्ताह से तेंदुए को देखा जा रहा है। बीते सप्ताह नलकूप की कोठरी पर बैठे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद से आबादी में दहशत बनी थी। वहीं अब फिर जंगल में तेंदुए को देखने का दावा किया गया है। दरअसल, बस्ती में हाजी असकरी का परिवार रहता है। बुधवार देर शाम गांव चंद्रकुटी की मंढैया के ही कमल व सुखवीर सिंह उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान पास स्थित गन्ने के खेत से तेंदुए का जोड़ा निकल कर सामने आ गया। जिसे देख कर दोनों के होश उड़ गए। किसी तरह वहां से भाग कर दोनों गांव पहुंचे व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बाद में गांव के लोग जमा होकर जंगल पहुंचे। तेंदुए के जोड़े की तलाश की, लेकिन तेंदुए का जोड़ा कहीं नहीं दिखा। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है। प्रभारी डीएफओ एनके जोशी ने ग्रामीणों से इस ओर सावधानी बरतने की अपील की है।