Amroha News: शमी के गांव के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से लोगों में दहशत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर से मिल्क गौसपुर जाने वाली सड़क पर रविवार शाम एक ग्रामीण ने तेंदुआ देखा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में डर बढ़ गया है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं और वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Amroha News: शमी के गांव के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से लोगों में दहशत

तेंदुए की मौजूदगी से गांवों में दहशत

Amroha News:

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर से मिल्क गौसपुर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर बना हुआ है। लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं, जरूरी काम से सड़क से गुजरने के दौरान सतर्कता बरत रहे हैं। गांव निवासी जाहिद ने बताया कि रविवार शाम वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखकर वह सतर्क हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि सहसपुर अलीनगर गांव में पहले भी कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में गश्त पर जा रहे सिपाहियों पर भी तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦तेंदुआ कहां दिखाई दिया?−
तेंदुआ सहसपुर अलीनगर से मिल्क गौसपुर जाने वाली सड़क पर दिखाई दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: शमी के गांव के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से लोगों में दहशत