गांव में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, दहशत
Amroha News - अमरोहा के गांव चक घी का नगला में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज में तेंदुआ अनवर के घर की दीवार पर बैठा था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पिछले कई महीनों से गांव में तेंदुए का खौफ बना हुआ है।

अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव चक घी का नगला में तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल बना है। तेंदुए का विचरण गांव में अनवर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ अनवर के घर की दीवार पर बैठा दिखाई दे रहा था। उसके पंजों में एक बिल्ली दबी थी। ग्रामीणों के बीच तेंदुए को लेकर दहशत बनी है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से गांव में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। बुधवार को तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी व वन अधिकारियों को भी बताया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। अबरार ने बताया कि रात में उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कैमरे की फुटेज चेक करने पर दीवार पर बैठा तेंदुआ दिखाई दिया। एक अन्य ग्रामीण राकेश यादव ने भी पुष्टि करते हुए पिछले कई महीनों से गांव में तेंदुए को देखे जाने की बात कही। फिलहाल ग्रामीणों के बीच तेंदुए को लेकर लगातार दहशत बनी है। इस बावत वन विभाग के दरोगा केपी मलिक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी है। ग्रामीण राकेश, अबरार, वाजिद, मुस्तकीम आदि ने जल्द इस ओर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


