Amroha News: तेंदुए की दस्तक के बाद विभाग ने पिंजरा लगाकर रखी बकरी
Amroha News: क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिज्ञरा लगाकर बकरी बांधी। हालांकि, तेंदुआ पिज्ञरे की ओर नहीं आया। विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने को कहा है और निरंतर निगरानी रखने की बात कही है।

Amroha News: क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गुरुवार शाम जंगल में पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी। हालांकि, रात में तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं फटका। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पीठखेड़ा के जंगल में अपने खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण सनी चौधरी, कृष्णपाल सिंह, मनी और प्रहलाद सिंह ने तेंदुए को देखा था। उन्होंने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो और फोटो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग तुरंत हरकत में आया।
अफसरों ने मौका मुआयना किया। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के उद्देश्य से जंगल में पिंजरा लगाया गया। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में बकरी भी बांधी। वन दरोगा अमित कुमार ने बताया कि रात में तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं आया है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग ने गांव में निरंतर निगरानी रखने की बात भी कही है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। खेतों पर हरा चारा व धान रोपाई के लिए किसान समूह के रूप में जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


