ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाखेत में पाए गए तेंदुए के पैरों के निशान

खेत में पाए गए तेंदुए के पैरों के निशान

क्षेत्र में खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान पाए जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बीती रात 11 बजे पूर्व प्रधान की कार से तेंदुआ टकरा गया। इससे क्षेत्र के किसानों में भय व्याप्त...

खेत में पाए गए तेंदुए के पैरों के निशान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 18 Jan 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान पाए जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बीती रात 11 बजे पूर्व प्रधान की कार से तेंदुआ टकरा गया। इससे क्षेत्र के किसानों में भय व्याप्त है।

क्षेत्र के ग्राम मलेशिया के पूर्व प्रधान हरीश यादव बीती रात कार द्वारा धनौरा से अपने गांव वापस जा रहे थे। मिल बाईपास मार्ग पर उनकी गाड़ी से तेंदुआ टकरा गया। टक्कर के बाद तेंदुआ खेतों में भाग गया। आज सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो क्षेत्र के किसानों में भय व्याप्त हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि जांच के लिये टीम भेज दी है। जांच के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें