ग्रामीणों के बीच बना दहशत का माहौल
हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद
आदमपुर क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर के जंगल में मंगलवार रात एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के बीच दहशत बनी है।
फसलों की रखवाली कर रहे किसानों को नलकूप पर जल रही रोशनी में मंगलवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। दहशत के चलते ग्रामीण गांव की ओर भाग निकले। सुबह कई लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो नीलगाय का आधा खाया हुआ शव पड़ा था। ग्रामीणों ने दावा किया कि तेंदुए ने नीलगाय को शिकार बनाया है। गौरतलब है कि लगातार पहले भी कई बार ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया था। लोगों में दहशत बनी है। बीते दिनों तेंदुए ने गाय को शिकार बना लिया था। गीदड़ का खाया हुआ शव भी पड़ा मिला था। फिलहाल वक्त ग्रामीण जंगल में जाने तक से डर रहे हैं। उधर, रेंजर सुभाष चौधरी ने तेंदुए की तलाश किए जाने की बात कही।