लैंडमार्क होमेबिल्ड ने खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम को हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में एचपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में लैंडमार्क होमेबिल्ड ने खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को 104 रनों से हराया। पर्व चौहान ने 49 गेंदों में 106 रन बनाकर प्लेयर ऑफ-द-मैच का खिताब जीता। लैंडमार्क ने 20 ओवर में 274 रन बनाए, जबकि खान की टीम 170 पर ऑल आउट हो गई।

लैंडमार्क होमेबिल्ड ने खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम को हराया

अमरोहा, संवाददाता। हसनपुर में एटूआर क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे एचपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लैंडमार्क होमेबिल्ड ने खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम को 104 रनों से शिकस्त दी। पर्व चौहान ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा दी। जिसके चलते प्लेयर ऑफ-द-मैच का खिताब दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लैंडमार्क होमेबिल्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर बनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज पर्व चौहान ने 49 गेंदों में 106 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके साथ ही मोहम्मद बिलाल ने 27 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कप्तान राहुल गुर्जर ने भी 12 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। अमित ने 23 और नवीन भाटी ने 11 रन बनाए। खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर से गेंदबाजी में असद खान, मोहम्मद जुनैद और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 के स्कोर पर ढेर हो गई। मोहम्मद जुनैद ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए। जबकि विकास गुर्जर और असद खान ने 22-22 रन बनाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।