भूमि विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
Amroha News - कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। नर्सरी में लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में रविवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक ही समाज के दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नर्सरी पर लाठी-डंडे चले। चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को भूमि का विवाद निपटाने के लिए दोनों पक्षों के लोग गांव के बाहर एक नर्सरी पर जुटे थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से वार किए। चार से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। वहीं मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने की बात भी कही जा रही है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


