नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

हसनपुर में सरकारी अस्पताल के पास श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित शिव शंकर भारद्वाज ने बताया कि कृष्ण का जन्म भादो मास की अष्टमी को हुआ था। भक्तों ने माखन मिश्री का प्रसाद बांटकर नंदोत्सव मनाया।

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

हसनपुर, संवाददाता। नगर के सरकारी अस्पताल के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा का पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।कथा व्यास आचार्य पंडित शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया।

कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच-गाकर नंदोत्सव मनाया। कथा के दौरान अतुल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, महेंद्र अग्रवाल, मनोज जोशी, सुमन शर्मा, मंजुला शर्मा, उषा शर्मा, कांति शर्मा, सोनिया शर्मा, सर्वेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।