Amroha News: खेत पर जा रहे किसान पर सांड ने अचानक बोला हमला, घायल
Amroha News: खेत पर जा रहे किसान पर गुरुवार रात सांड ने अचानक हमला बोल दिया। किसान बुरी तरह घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार जारी है। ग्रामीणों ने सांड को पकड़व

Amroha News: खेत पर जा रहे किसान पर गुरुवार रात सांड ने अचानक हमला बोल दिया। किसान बुरी तरह घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार जारी है। ग्रामीणों ने सांड को पकड़वाए जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव इमरतपुर माजरा शेरगढ़ निवासी अरविंद कुमार प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। इस दौरान गांव के रास्ते में उस पर सांड ने हमला बोल दिया। अरविंद बुरी तरह घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड को किसी तरह भगाया। अरविंद को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि उसकी पसलियों में गहरी चोट लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में छुट्टा पशु व सांड आए दिन लोगों पर हमला बोल रहे हैं। खेतों में नुकसान करने वाले छुट्टा पशुओं को जो किसान कोई भगाने की कोशिश करता है तो पशु उस पर भी हमला बोल देते हैं। सांड गांव में घुसकर पालतू पशुओं पर भी हमला बोलकर उन्हें घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं खासकर सांडों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने की मांग की है। बीडीओ विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि अभियान चलाकर छुट्टा पशु पकड़कर गोशाला में संरक्षित किए जा रहे हैं।


