Amroha News: दोस्त बनकर बलिया के युवक से 30 हजार की ठगी करने वाला दबोचा

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: नौगावां सादात, संवाददाता। ऑपरेशन साइबर व्रज के तहत नौगावां सादात पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्त बनकर बलिया

Amroha News: दोस्त बनकर बलिया के युवक से 30 हजार की ठगी करने वाला दबोचा

Amroha News: नौगावां सादात, संवाददाता। ऑपरेशन साइबर व्रज के तहत नौगावां सादात पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्त बनकर बलिया के युवक से 30 हजार रुपये की ठगी कर रखी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक का चालान किया है। गौरतलब है कि एनसीआरपी पोर्टल से मिले संदिग्ध बैंक खाते व मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। विशेष अभियान के दौरान अमरोहा पुलिस अब तक 130 संदिग्ध बैंक खातों व 101 मोबाइल नंबरों की जांच कर आठ साइबर ठगों को दबोच चुकी है। इसी कड़ी में पोर्टल से मिले एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच थाने में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह द्वारा की जा रही थी।खाता

अमरोहा शहर में जट बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खुला था। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर समदू निवासी फरयाद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से खाते का मिलान किया तो खाते के संबंध में बलिया निवासी अरविंद कुमार यादव ने अपनी शिकायत दर्ज करा रखी थी। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी फरयाद ने 1 अगस्त 2025 को दोस्त बनकर शिकायतकर्ता अरविंद कुमार यादव से 30 हजार रुपये की ठगी की थी। जांच के बाद बीएनएस की धारा 318(4) व आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।