घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट में ससुर, जेठ व देवर पर केस

Feb 13, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - नौगावां सादात में एक विवाहिता ने अपने ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। घटना 5 फरवरी को हुई जब पति घर पर नहीं थे। आरोप है कि ससुर और अन्य ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट में ससुर, जेठ व देवर पर केस

नौगावां सादात। पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस ने ससुर, जेठ व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती की है। यहां अरशद हयात का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शेबी अंसारी उर्फ इमराना द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बीती पांच फरवरी की दोपहर एक बजे वह घर में थीं। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर रईस अहमद, जेठ इशरत अली व देवर अशरफ हयात घर में घुस आए। आरोपियों ने बाल नोंचते हुए उनके साथ मारपीट की। बच्चे और पति को फांसी लगाकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी मारपीट कर चुके हैं। धमकी और मारपीट की ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का जल्द चालान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।