घर में रखे 1.92 लाख और जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग भागी, छह पर केस
Amroha News - नौगावां सादात। इश्क में बागी हुई युवती घर में रखी नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शिकायत करने पहुंचे युवती के परिजनों को प्रेमी के परिजनों

नौगावां सादात। इश्क में बागी हुई युवती घर में रखी नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शिकायत करने पहुंचे युवती के परिजनों को प्रेमी के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत उसके परिवार के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 14 अप्रैल की रात में किसी समय उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से चली गई।
जानकारी करने पर पता चला कि गांव का ही इरफान उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बेटी के जाने के बाद घर की तलाशी ली तो अलमारी में रखी 1.92 लाख रुपये की नकदी, दो तोला सोना व 40 तोला चांदी के जेवरात गायब थे। आरोप है कि जब इस बात की शिकायत करने वह इरफान के घर पहुंचे तो उसके परिजन आग-बबूला हो गए। गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में इरफान के अलावा शराफत, फिरोजा, रियासत, फरजाना व गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है। युवती बरामद होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


