एथलेटिक्स मीट की महिला-पुरुष चैंपियनशिप पर जेएस कालेज का कब्जा

Dec 24, 2025 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की एथलेटिक्स मीट में जेएस हिन्दू पीजी कालेज अमरोहा ने चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया और 22 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। पुरस्कार वितरण में विजेताओं को मेडल दिए गए और महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिभागियों को बधाई दी।

एथलेटिक्स मीट की महिला-पुरुष चैंपियनशिप पर जेएस कालेज का कब्जा

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की प्रथम अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट की महिला व पुरुष दोनों वर्ग की चैंपियनशिव व ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जेएस हिन्दू पीजी कालेज अमरोहा ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया। इसमें 22 प्रतिस्पर्धायें आयोजित की गईं। मंगलवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर बधाई दी। साथ ही आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुलपति, विश्वविद्यालय प्रशासन, आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। क्रीडा सचिव प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत ने विजेताओं को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की उम्मीद जताई। भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के मुख्य कोच एवं पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट निर्भय सिंह ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है। खिलाडियों को बेहतर अवसरों का लाभ लेते हुए स्वयं को निखारना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव परामर्श का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महेश गुप्ता, सचिव डॉ.गौरव सिंह, डॉ.अरविंद कुमार समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्रशिक्षक, टीम मैनेजर आदि मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को दिए उत्पादों की गुणवत्ता परखने के टिप्स फोटो... अमरोहा। शहर के जोया रोड पर लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ब्यूरो के प्रतिनिधि विपिन ने बच्चों को विभिन्न उत्पादों की क्वालिटी परखने के टिप्स दिए I कहा कि किसी भी उत्पाद को खरीदते समय उस पर अंकित क्वालिटी मार्का का विशेष ध्यान दें। इसके बाद कक्षा नौ से 12 की स्टैंडर्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.अनुराधा व उप प्रधानाचार्य डॉ.शुभ्रा सक्सेना ने कलम भेंट कर पुरस्कृत किया I इस दौरान अरशद रजा, आदित्य गुप्ता, विकास यादव, सीपी सिंह, पार्थ श्रीवास्तव, सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे I ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया अमरोहा। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आंतरिक व सील्ड ईवीएम, वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। बताया कि निरीक्षण में सील्ड ईवीएम, वीवीपैट गोदाम सुव्यवस्थित पाए गए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह, जिला महामंत्री भाजपा चंद्रभान सिंह, समाजवादी पार्टी से ऋषिपाल सिंह यादव, कांग्रेस से फैज आलम राईनी आदि मौजूद रहे। पीएम सूर्य घर योजना में कराएं अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन अमरोहा। शहर के आईएम इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पीएम सूर्य घर योजना, परीक्षा पे चर्चा, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर ईको क्लब के गठन का शत प्रतिशत नोटिफिकेशन अपलोड करना, आईजीओटी पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त करना, यू डाइस प्लस पोर्टल पर अपार आईडी, स्टूडेंट प्रोफाइल, जीपी, ईपी पूर्ण करना आदि की समीक्षा की गई। डीआईओएस ने विभागीय योजनाओं के 27 दिसंबर से पहले शत प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना में अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन व रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानार्चाय डॉ.जमशेद कमाल, डॉ.जीपी सिंह, राम सिंह, डॉ.धर्म सिंह, पवन कुमार त्यागी आदि आदि मौजूद रहे। अवैध कटों और रास्तों को कराएं बंद : डीएम फोटो... अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने नेशनल हाईवे पर अवैध कट व रास्तों को बंद करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि कोहरे को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारी अवैध कटों व रास्तों को चिंहित कर बंद कराना सुनिश्चित करें। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर नाइट पेट्रोलिंग को और अधिक बढ़ाया जाए। टोल प्लाजा पर लगातार अनाउंसमेंट कराया जाए जिससे वाहन चालक सतर्क रहें। हाईवे पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि जगह-जगह पर रिफलेक्टर और संकेतक लगवाएं। हादसा होने पर संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही के प्रति चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों को भी सघन निगरानी करने के निर्देश दिए। सड़कों पर वाहन खड़े न हों। बैठक में एसपी अमित कुमार आनंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।