ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में आस्था और उमंग के साथ मनाई जा रही जन्माष्टमी

अमरोहा में आस्था और उमंग के साथ मनाई जा रही जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर और हर्ष और उमंग का माहौल है। कृष्ण भक्ति की आस्था की बयार बह रही है। कृष्ण भक्तों ने जन्माष्टमी का व्रत रखा है।...

अमरोहा में आस्था और उमंग के साथ मनाई जा रही जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 03 Sep 2018 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर और हर्ष और उमंग का माहौल है। कृष्ण भक्ति की आस्था की बयार बह रही है। कृष्ण भक्तों ने जन्माष्टमी का व्रत रखा है। घर और मंदिरों में कान्हा की मूर्ति सजाई गई है। विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई है। कान्हा को भोग लगाने के लिए माखन मिश्री से लेकर विभिन्न प्रकार के मिठाईयां बनाई गई हैं। शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन की धूम रहेगी। कान्हा का गुणगान किया जाएगा।

भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, आज वहीं तिथि है जब भगवान का जन्म लिया था। सोमवार को जिलेभर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। घरों से लेकर बाजार में चहल-पहल का माहौल है। कृष्ण भक्तों ने सुबह के समय स्नान आदि कर जन्माष्टमी का व्रत रखा है। पूरे दिन नियम संयम से रहते हुए भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करेंगे, उनकी भक्ति में लीन रहेंगे। घर और मंदिरों में लड्डू गोपल और राधा कृष्ण की प्रतिमाएं सजाई गई हैं। उनकी पोशाक बदली गई है। भव्य रूप से सजाया गया है। महिलाओं ने कान्हा को भोग लगाने के लिए माखन मिश्री के साथ-साथ पंजीरी और विभिन्न प्रकार की मिठाईयां बनाई हैं। जश्न की तरह जमाष्टमी मनाई जाएगी।

शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, विरासत मंदिर, रियासत मंदिर, राधा रमन मंदिर, कामनाथ मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर समेत प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिरों में कान्हा की प्रतिमा सजाई गई है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को भजन कीर्तन का आयोजन होगा। कान्हा का गुणगान किया जाएगा। रात्रि में बारह बजे के बाद चंद्रमा का दर्शन होने के बाद कान्हा का स्नान होगा। इसके बाद महाआरती और भोग लगाया जाएगा। प्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्रद्धालु व्रत खोलेंगे। कान्हा के जन्म लेते में ही मंदिर जय कहैन्या लाल के जयकारों से गूंज उठेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें