ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाजनता कर्फ्यू : मंडी में मारामारी, दोगुने हुए सब्जी के दाम

जनता कर्फ्यू : मंडी में मारामारी, दोगुने हुए सब्जी के दाम

जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी...

जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी...
1/ 2जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी...
जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी...
2/ 2जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 22 Mar 2020 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले लोग अपने घरों से निकले। जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा मारामारी सब्जी मंडी में रही। सुबह सब्जी मंडी में हजारों लोगों की भीड़ सब्जी खरीदते दिखी। सब्जियों के दाम भी दोगुने बढ़ गए। 15 रुपये किलो बिकने वाला आलू मंडी में 40 रुपये किलो तक बिका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू प्रस्तावित है। इस दौरान सभी लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। स्थानीय विभिन्न संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। इसके पहले शनिवार को आम लोग घरों से बाहर निकले। जरुरत का सामान खरीदा। असर गजरौला की मंडी समिति में भी दिखा। सुबह छह बजे से ही सब्जी खरीदने वालों की भीड़ लग गई। सब्जी खरीदने को लेकर मारामारी का आलम रहा। सब्जियों के दाम दोगुना तक बढ़ गए। 40 रुपये किलो बिकने वाली मिर्च 100 रुपये किलो तक बिकी। 15 रुपये किलो बिकने वाला आलू भी 40 का भाव पार कर गया। 14 रुपये किलो बिकने वाली लोकी 25, 20 रुपये बिकने वाले टमाटर 40 रुपये किलो तक बिके। इसके अलावा भिंडी 20 रुपये किलो की जगह 60 रुपये किलो तक बिकी। भीड़ के चलते आम दिनों के मुकाबले शनिवार को मंडी ज्यादा समय तक खुली रही।

घरों में किया एक सप्ताह की सब्जी का स्टॉक

गजरौला। लोगों ने सप्ताह भर से अधिक की सब्जी का स्टाक घरों में कर लिया। साइकिल, मोटर साइकिल के अलावा ई-रिक्शा से लोग सब्जी खरीदने पहुंचने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें