Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsJamiyat Ulama-e-Hind Sends Aid to Punjab Flood Victims
जमीयत उलमा-ए-हिन्द की नौगावां सादात इकाई ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

जमीयत उलमा-ए-हिन्द की नौगावां सादात इकाई ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

संक्षेप:

Amroha News - जमीयत उलमा-ए-हिन्द की तहसील नौगावां सादात इकाई ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 3.60 लाख रुपये और जरूरी सामान इकट्ठा कर मदद भेजी। प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी ने इसे एक बड़ी नेकी और सामूहिक...

Sep 08, 2025 04:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की तहसील नौगावां सादात इकाई ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजी है। प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी ने बताया कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द की तहसील नौगावां सादात और इसकी शाखाएं बीलना, कलामपुर और बांसखेड़ी ने अपनी दीनी, इंसानी जिम्मेदारी को समझते हुए पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद का प्रबंध किया है। तीन लाख 60 हज़ार रुपये और जरूरी सामान इकट्ठा कर रविवार को कारी मोहम्मद यामीन सेक्रेटरी जमीअत उलमा-ए-हिन्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि बेशक यह कदम एक बड़ी नेकी, ईमानी गैरत और सामूहिक हमदर्दी का मिसाली नमूना है। हालांकि, इस सच्चाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि बाढ़ से होने वाला नुकसान इस मदद से कहीं ज्यादा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए यह अमल हम सबके लिए पैगाम है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार बढ़-चढ़ कर इस नेकी में शामिल हों और अपने पीड़ित भाइयों के गम को अपना गम समझें। इस दौरान हाफिज मोहम्मद फरमान, मुफ्ती मोइनुद्दीन, कारी अब्दुल हफीज, मौलाना इब्राहीम, हाफिज शरीफ, मौलाना जुबैर साहब, उमर गालिब आदि मौजूद रहे।