ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाटीपी नगर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, लोग परेशान

टीपी नगर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, लोग परेशान

नगर में जोया की दिशा से आ रहा एक ट्रक रेलवे फाटक ओवरब्रिज पर खराब हो गया। जिसकी वजह से वहां यातायात सुचारू रह पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति बन गई। जिससे...

टीपी नगर रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 22 Sep 2018 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में जोया की दिशा से आ रहा एक ट्रक रेलवे फाटक ओवरब्रिज पर खराब हो गया। जिसकी वजह से वहां यातायात सुचारू रह पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद किसी समय खराब हुए ट्रक को शनिवार सुबह 11 बजे तक भी नहीं हटाया जा सका है। इसलिए वहां से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार असफसरों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। यूं तो दिन में शहर के अंदर भारी वाहनों की नौ एंट्री रहती है। इसलिए रात दस बजते ही भारी वाहन अंदर से गुजरने लगते हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद किसी समय जोया की दिशा से आ रहा भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रक ठीक रेलवे फाटक ओवरब्रिज के ऊपर बीचों-बीच खराब हो गया। सिंगल ओवरब्रिज होने की वजह से यहां रास्ता बहुत सकरी हो गया। ट्रक खड़े रहने से यहां यातायात सुचारू रह पाना मुश्किल हो गया। वाहन रेंगने लगे। हालांकि दो होमगार्ड वहां खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास जरूर करा रहे हैं। करीब पंद्रह मिनट के लिए एक तरफ का ट्रैफिक रोक कर दूसरी दिशा के आने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है। यही क्रम बारी-बारी से चल रहा है। जिससे यहां से गुजरने वालों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार अफसर ट्रक हटवाने के लिए कोई प्रयास करते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें