शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग
Amroha News - अमरोहा में जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष इकबाल खान ने नवागत एसपी लखन सिंह यादव का स्वागत किया। उन्होंने एसपी को शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा, जिसमें ई-रिक्शा की बिक्री के मानक, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग शामिल थी।

अमरोहा। जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष इकबाल खान अमरोही ने शुक्रवार को पदाधिकारियों संग नवागत एसपी लखन सिंह यादव को बुके देकर उनका स्वागत किया। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ई-रिक्शा की बिक्री के मानक तय करने, कांठ रोड पर साइन बोर्ड लगवाने और मुरादाबाद की ओर से आकर टीपी नगर चौराहे से अतरासी मार्ग की तरफ गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा टीपी नगर चौराहे और सन प्लाजा के सामने रोडवेज बसों के स्टापेज पर रोक लगाने और अभियान चलाकर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का मुद्दा उठाया है।
इस दौरान ताजदार काजमी, साजिद मंसूरी, सैफ सिद्दीकी, शाने हैदर, मास्टर आलम तुर्क, हारून खान आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


