ग्राम प्रधान की शिकायत पर एडीपीआरओ ने की विकास कार्यों की जांच
ग्राम पंचायत बाकीपुर में पांच साल बाद भी विकास कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। एडीपीआरओ विमल कुमार ने गांव पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान अमीर बानो ने 2021-22 में कराए गए कामों का भुगतान न होने की शिकायत की। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजा जाएगा।

ग्राम पंचायत बाकीपुर में पांच साल बाद भी विकास कार्यों का भुगतान नहीं करने के मामले में एडीपीआरओ विमल कुमार ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों की जांच कर ग्रामीणों से जानकारी की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खड़जा बनवाया गया है। अब मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत बाकीपुर की ग्राम प्रधान अमीर बानो का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में कराए गए कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत अधिकारी ने भुगतान नहीं किया है।
इस मामले में ग्रामीणों के शपथ पत्र भी दिए गए हैं। मामले में ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को एडीपीआरओ विमल कुमार ने एडीओ पंचायत और तकनीकी अधिकारी संग पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की। बताया कि ग्रामीणों से बात भी की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान ने उस समय घोषणा की थी कि चुनाव जीतने पर सबसे पहले इस खड़जे का निर्माण कराया जाएगा। चुनाव जीतने पर सबसे पहले खड़जा बनवाया गया। वहीं अब इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


