15 जून को वासुदेव तीर्थ पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अभ्यास से होगा योग सप्ताह का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा। आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिले में मनाने की तैयारी तेज हो गई हैं। योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कर किया जाएगा। 21 जून को मुख्य आयोजन मिनी स्टेडियम में होगा।

15 जून को वासुदेव तीर्थ पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अभ्यास से होगा योग सप्ताह का शुभारंभ

अमरोहा। आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिले में मनाने की तैयारी तेज हो गई हैं।

योग सप्ताह का शुभारंभ

आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योगाचार्य नितीश भारद्वाज ने बताया कि योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को अमरोहा के वासुदेव तीर्थ पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कर किया जाएगा। यहां जिले के सभी जनप्रतिनिधि, डीएम, सीडीओ आदि भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सप्ताहभर जिले के सभी तहसील, ब्लाक, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाएगा।

योगाभ्यास कार्यक्रम

तकनीकी शिक्षण संस्थानों प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थान, आयुष शिक्षण संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम तथा योग सप्ताह के तहत सेमिनार, भाषण, पोस्टर, रंगोली, नारे, योगासन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य आयोजन

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ.प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार 13 व 14 जून को आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक डीएम आवास के सामने वाले पार्क में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाएगा?
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।