लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार का दीमक : डॉ.सुधीर गिरि

लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार का दीमक : डॉ.सुधीर गिरि

संक्षेप:

Amroha News - अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस पर श्रीवेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार पर संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार सभी स्तरों पर एक बड़ी समस्या है और इसे समाप्त करने के लिए हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Dec 10, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस पर मंगलवार को रजबपुर के श्रीवेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में भ्रष्टाचार वैश्विक अभिशाप एवं लोकतंत्र के लिए खतरा विषय पर संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, अधिवक्ता डॉ.श्रीगोपाल नारसन, प्रोफेसर पीयूष कुमार पांडे, डॉ.राजेश सिंह आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सुधीर गिरि ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी दीमक है, जो व्यक्ति, परिवार, संस्था, समाज, प्रदेश, राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। दुनिया के जिन देशों में भ्रष्टाचार चरम पर है, वह पूरी तरह से पतन के रास्ते पर हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी ने कहा कि बीते एक दशक में विभिन्न राज्यो में लोकपाल की नियुक्ति, कड़े भ्रष्टाचार निरोधक कानून और सूचना का अधिकार के जरिए भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के पूरी तरह से खात्मे के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को भी प्रभावी भूमिका निभानी होगी। वक्ताओं ने एक सुर में भ्रष्टाचार को वैश्विक अभिशाप बताते हुए इसे स्वस्थ व स्थिर लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। अंत में विश्वविद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं को ईमानदारी संग पारदर्शिता के साथ काम करते हुए राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ.नीतू पंवार, डॉ.सुमन, डॉ.आरती गुप्ता, डॉ.राजवर्द्धन, डॉ.जयवीर सिंह, एसएस बघेल, डॉ.श्रीराम गुप्ता, डॉ.प्रताप, विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।