ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में पंचायत चुनाव में रोचक हुआ मुकाबला, जानें सियासी मैदान में उतरे कुल कितने प्रत्याशी

अमरोहा में पंचायत चुनाव में रोचक हुआ मुकाबला, जानें सियासी मैदान में उतरे कुल कितने प्रत्याशी

अमरोहा में पंचायत चुनाव में 15665 उम्मीदवारों ने पर्चा भरते हुए चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक ग्राम प्रधान पद पर 6145 दावेदार सामने...

अमरोहा में पंचायत चुनाव में रोचक हुआ मुकाबला, जानें सियासी मैदान में उतरे कुल कितने प्रत्याशी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 09 Apr 2021 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

अमरोहा में पंचायत चुनाव में 15665 उम्मीदवारों ने पर्चा भरते हुए चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक ग्राम प्रधान पद पर 6145 दावेदार सामने आए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर सबसे कम 3065 दावेदारों ने नामांकन कराया है। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 6455 नामांकन हुए हैं। नामांकनों जांच और नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद ही पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होगी। कितने दावेदारों के बीच मुकाबला होगा।

जिले की 597 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 683, सदस्य ग्राम पंचायत के 7271 पदों पर पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना के बाद से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री का कार्य जारी था। ग्राम प्रधान पद पर सात हजार नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई थी। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन हजार से अधिक पर्चों की बिक्री हुई थी। सदस्य ग्राम पंचायत पर काफी संख्या में पर्चा खरीदे गए थे। बुधवार से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर संबंधित ब्लाक कार्यालयों मे नामांकन कराया गया। सभी नामांकन स्थलों पर नामांकन को अलग-अलग काउंटर बनाए गए। बावजूद इसके नामांकन को दावेदारों की भीड़ उमड़ी रही। पहले दिन उक्त पदों पर आठ हजार से अधिक नामांकन हुए। ग्राम प्रधान पर कुल 6145 दावेदारों ने पर्चा भरते हुए चुनाव में ताल ठोकी है। बीडीसी पद पर कुल 3065 नामांकन हुए। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत पद पर 6455 दावेदारों ने पर्चा भरा है। ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त रह गए हैं। जहां किसी भी सदस्य द्वारा पर्चा नहीं भरा गया है। कुछ पदों पर निर्विरोध की स्थिति बनी है। जिला पंचायत सदस्य पद पर 408 ने पर्चा भरा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें