Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsInter-School Sports Competition Held in Dehra Kadar Baksh
प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

संक्षेप: Amroha News - मंडी धनौई के देहरा कादर बख्श में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक वर्ग में अंश कुमार और आयशा ने 50 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। जूनियर स्तर पर शिवा और खुशी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कई अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Fri, 14 Nov 2025 01:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

मंडी धनौई। गुरुवार को संविलयन विद्यालय देहरा कादर बख्श में चुचैला कलां की न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक व जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ योगेंद्र सिंह व नीतू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंश कुमार व आयशा, 100 मीटर दौड़ में अंश कुमार व दीपा, 200 मीटर दौड़ में रवि व प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंश प्रथम रहे। लंबी कूद में अंश व दीपा, सुलेख प्रतियोगिता में सादान व आलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में शिवा व खुशी, 200 मीटर दौड़ में अक्षय व अर्चना, 400 मीटर दौड़ में अक्षय व तेजस्वी, 600 मीटर दौड़ में अंकुश व खुशी, लंबी कूद में अंकुश व तेजस्वी, सुलेख प्रतियोगिता में मयंक व सोनी प्रथम रहे। इस दौरान जहूर हसन, अमित कुमार गर्ग, ज्ञानेश चंद्र शर्मा, नमिता सिंह, साक्षी तोमर, नीतू भड़ाना, सखीजान आदि मौजूद रहे।