Amroha News: शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ जोया टोल पर चला अभियान, 16 का चालान

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: शनिवार रात जोया टोल प्लाजा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने सघन जांच की, जिसमें 100 वाहनों की जांच की गई। एक चालक शराब के नशे में पाया गया। सभी 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Amroha News: शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ जोया टोल पर चला अभियान, 16 का चालान

Amroha News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार देर रात जोया टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस की तीन टीमों द्वारा टोल की तीन लेन पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 100 वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। साथ ही पांच वाहनों में प्रेशर हॉर्न तथा 10 वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी 16 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

एसपी लखन सिंह यादव ने शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करने, प्रेशर हॉर्न जैसे प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग न करते हुए यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने की आमजन से अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।