ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाइनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम ने गोद लिया सिरसा कुमार गांव

इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम ने गोद लिया सिरसा कुमार गांव

इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम गोद लिया सिरसा कुमारइनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम गोद लिया सिरसा...

इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम ने गोद लिया सिरसा कुमार गांव
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 08 Aug 2019 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा सरगम के संयोजन में संगठन पदाधिकारियों ने सिरसा कुमार गांव को गोद लिया। गांव को हैप्पी विलेज बनाने व स्कूल को हैप्पी स्कूल बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष कंचन टंडन व सचिव मनीषा टंडन ने स्कूल में ठंडे पानी का कूलर लगवाया।

विद्यालय में 50 मेज व कुर्सी की व्यवस्था भी की गई। क्लास में दो पंखे दिए। छात्राओं को गुड बैड टच की जानकारी दी। आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। कई प्रतियोगिता भी हुईं। छात्र-छात्राओं को कॉपी-किताब व अन्य सहायक शिक्षण सामग्री का वितरण कर जागरुकता रैली निकाली गई। जल व पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। पालीथीन पर रोक लगाने के लिए घरों में कपड़े के थैले वितरित किए। मुख्य अतिथि अचला टंडन के साथ ही नूतन, रचना, प्रीति मालीवाल, पूनम, मनीषा, अंजू, भारती, शालिनी, शिल्पा, पारू, विनीता आदि सदस्य शामिल रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें