Indian Farmers Union Protests for Farmers Rights and Issues भाकिसं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsIndian Farmers Union Protests for Farmers Rights and Issues

भाकिसं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Amroha News - अमरोहा। भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अपनी मांगों के संबंध में जिला प्रशासन को ज्

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 27 Dec 2024 06:04 PM
share Share
Follow Us on
भाकिसं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अपनी मांगों के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराए जाने की वकालत की। संगठन जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से घरेलू मीटरों से गलत बिल निकाला जा रहा है। फाल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। विभागीय इस मनमानी पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग की। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने व छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग भी की। इस दौरान आलोक चौहान, सुखदेव शर्मा, विशाल कुमार, अनुज चौहान, धर्मपाल सिंह चौहान, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।