ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में सदस्य ग्राम पंचायत के 2385 पद रह गए रिक्त

अमरोहा में सदस्य ग्राम पंचायत के 2385 पद रह गए रिक्त

पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 3417 पदों पर एकल नामांकन आने के कारण दावेदारों के निर्विरोध सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि सदस्य...

अमरोहा में सदस्य ग्राम पंचायत के 2385 पद रह गए रिक्त
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 10 Apr 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 3417 पदों पर एकल नामांकन आने के कारण दावेदारों के निर्विरोध सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 2385 पदों पर एक भी नामांकन न होने के कारण पद रिक्त रहे गए हैं। पंचायत चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव में लोगों ने रूचि नहीं ली है। रिक्त पदों को भरने के लिए पंचायत चुनाव के बाद अब उप चुनाव कराया जाएगा।

अमरोहा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 684 पदों पर एकल नामांकन आने से दावेदार निर्विरोध सदस्य बन गए हैं। जबकि 534 पदों पर काई नामांकन नहीं हुआ। अमरोहा ब्लाक में एक बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध बना है। जोया ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत के 604 पदों पर एकल नामांकन के चलते यहां भी निर्विरोध की स्थिति बनी है। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 636 पदों पर एक भी नामांकन न होने के कारण पद खाली रह गए हैं। जोया ब्लाक में बीडीसी के चार पदों पर एकल नामांकन के चलते चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध बीडीसी बनना तय है। धनौरा ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत के 649 पदों पर एकल नामांकन, 273 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। गजरौला ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत के 491 पदों पर एकल नामांकन हुआ, जबकि 367 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। गंगेश्वरी ब्लाक में सदस्य ग्राम पंचायत के 505 पदों पर एकल नामांकन हुआ। जबकि 231 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। हसनपुर ब्लाक में भी ग्राम पंचायत सदस्य के 484 पदों पर एकल नामांकन हुआ। यहां भी 484 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध बनना तय हो गया है। जबकि हसनपुर ब्लाक में 335 पदों पर एक भी नामांकन के चलते पद खाली रह गए हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 2385 पद रिक्त रहे गए हैं।

एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के जो पद रिक्त् रह गए हैं, उनकी सूचना आयोग को भेजी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें