ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाफिल्म पानीपत के प्रसारण पर तत्काल लगे रोक : राहुल चौधरी

फिल्म पानीपत के प्रसारण पर तत्काल लगे रोक : राहुल चौधरी

-गजरौला पहुंचे युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष -गजरौला पहुंचे युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष -गजरौला पहुंचे युवा जाट महासभा के प्रदेश...

फिल्म पानीपत के प्रसारण पर तत्काल लगे रोक  : राहुल चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 16 Dec 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला पहुंचे युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल चौधरी ने फिल्म पानीपत के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि इससे पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। रोक नहीं लगाए जाने पर विरोध-प्रदर्शन व आंदोलन करने की चेतावनी दी।

रविवार दोपहर नगर के चौपला पर संगठन प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुल चौधरी ने कहा की हमारे समाज की युवा पीढ़ी को तरक्की और बिरादरी के सम्मान के लिए आगे आना होगा। बिरादरी के साथ-साथ सभी समाज के लोगों का सम्मान भी करना है, तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। फिल्म पानीपत पर कहा कि महाराजा सूरजमल जाट बिरादरी नहीं बल्कि हिंदू धर्म के रक्षक थे। दुनिया के पहले ऐसे योद्धा भी, जिन्होंने 80 बार युद्ध लड़ा और सभी युद्ध जीते। उनके इतिहास में जो छेड़खानी फिल्म में की गई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राठी, सचिन चौधरी, राजन चौधरी, मनोज चौधरी, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, गौरव चौधरी, हिमांशु चौधरी, सुशांत सिंह, ललित चौधरी आदि कार्यकर्ता रहे। डा.अमित विशाल को युवा जाट महासभा का मुरादाबाद मंडल प्रभारी मनोनीत किया गया। शम्मी प्रधान को ब्लाक अध्यक्ष गजरौला, सुशील चौधरी ब्लाक अध्यक्ष मंडी धनौरा व चिराग चौधरी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इंसेट :चौपला पर लगा जामगजरौला। युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल चौधरी के स्वागत के दौरान नगर में चौपला पर जाम लग गया। काफी वाहन फंस गए। वाहन में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वागत समारोह के समापन के बाद कार्यकर्ता चौपला से हटे तब कहीं जाकर जाम खुल सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें