Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsIllegal Plotting Demolished in Hasanpur Administration Takes Action Against Unapproved Construction
हसनपुर में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मची खलबली

हसनपुर में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मची खलबली

संक्षेप:

Amroha News - हसनपुर में प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों पर निर्माण ध्वस्त किया। अफसरों ने बताया कि यह निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और भू-उपयोग परिवर्तन के किया जा रहा था। कार्रवाई से क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति कॉलोनी काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Jan 06, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

हसनपुर, संवाददाता। नगर के इर्द-गिर्द अवैध तरीके से की जा रही पांच प्लाटिंग पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। अफसरों के मुताबिक बिना ले आउट पास कराए काटी जा रही प्लाटिंग में अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर में खलबली मची है। कानूनगो लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आला अफसरों के निर्देश पर नगर के संभल मार्ग स्थित अब्दुल्ला कॉलोनी के पास की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कनेटा अड्डे, शाहपुर के नजदीक समेत कुल पांच प्वाइंट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अवैध रूप से खड़ी की गई दीवारों व सड़कों को बुलडोजर से ढहा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अफसरों के मुताबिक यह प्लाटिंग बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और बिना भू-उपयोग परिवर्तन के अवैध रूप से की जा रही हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कानूनगो लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में लेखपाल दीपक दिलवानिया, दीपक चौधरी, दिनेश, सत्येंद्र सिंह, गुलदीप सिंह और पंकज चौधरी मौजूद रहे। उधर, प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलरों और अवैध कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया। एसडीएम हिंमाशु उपाध्याय ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की कि किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसके वैध कागजात और मानचित्र की जांच अवश्य कर लें।