Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsIllegal Construction on Controversial Waqf Property Linked to Al Ahmad Girls College Sparks Investigation
विवादित वक्फ संपत्ति पर चल रहे निर्माण पर डीएम ने बैठाई जांच

विवादित वक्फ संपत्ति पर चल रहे निर्माण पर डीएम ने बैठाई जांच

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा में आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज से जुड़ी विवादित वक्फ संपत्ति पर अवैध निर्माण की जांच शुरू की गई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि यह संपत्ति कॉलेज के खेल के मैदान के रूप में वक्फ की गई थी। डीएम...

Fri, 17 Oct 2025 01:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा, संवाददाता। आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज से जुड़ी आजाद रोड स्थित विवादित वक्फ संपत्ति पर जारी अवैध निर्माण सवालों के बीच घिर गया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच बैठा दी है। इसके बाद डिप्टी कलक्टर ने शिकायतकर्ता व मुतवल्ली को नोटिस जारी करते हुए दस्तावेजों के साथ तलब किया है। वक्फ संपत्ति को कॉलेज का मैदान होने का दावा करते हुए बीते दिनों इस संबंध में शिकायत डीएम स्तर पर की गई थी। शिकायतकर्ता का दावा था कि वक्फ संपत्ति कॉलेज का मैदान है। मान्यता संबंधी फाइल व सरकारी वित्तीय सहायता में वक्फ संपत्ति के मूल्यांकन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला सट्टी निवासी हुसैन नजर ने बीते दिनों इस संबंध में डीएम निधि गुप्ता से शिकायत की थी। उन्हें बताया था कि शहर के मोहल्ला गुजरी स्थित आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज की आजाद रोड पर संपत्ति है जिसे कॉलेज के लिए वक्फ किया गया था। इस संपत्ति पर पूर्व में अर्जुन टॉकीज का संचालन होता था। संपत्ति का कॉलेज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता से संबंधित फाइल में भी उल्लेख है। जिसमें इसे कॉलेज के खेल का मैदान दर्शाया गया है। पूर्व में सरकार से अनुदान व वित्तीय सहायता के लिए भी इस संपत्ति के मूल्यांकन प्रमाण पत्र फाइलों में सलंग्न किए जाते रहे हैं। आरोप था कि मोहल्ला कटकुई निवासी तत्कालीन प्रबंधक स्व.आले अहमद के परिजनों ने शिया वक्फ बोर्ड व शिक्षा विभाग से सांठ-गांठ कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही उनके परिवार के लोगों ने एक फर्जी वक्फनामा भी तैयार कराया, जिसके जरिए इस संपत्ति को वक्फ बोर्ड में अलल औलाद घोषित करा दिया। शिकायतकर्ता नजर हुसैन का ये भी आरोप था कि परिवार के लोग आर्थिक लाभ के उद्देश्य से इस संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। जमीन बेचकर वहां मकानों का निर्माण करा दिया गया है। मुतवल्ली ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी से कॉलेज की उक्त संपत्ति पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराए जाने की अनुमति ले ली थी। इसके बाद तथ्य छिपाकर विनियमित क्षेत्र विभाग कार्यालय से नक्शा भी स्वीकृत करा लिया था। आरोप है कि मुतवल्ली की मिलीभगत से कुछ लोगों द्वारा अब वक्फ संपत्ति पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है जो सरासर नियम विरुद्ध है। हुसैन नजर ने निर्माण कार्य रोकते हुए वक्फ संपत्ति खुर्द-बुर्द करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लिहाजा, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पूरे मामले में जांच शुरू करा दी है। डिप्टी कलक्टर शशि भूषण पाठक से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद डिप्टी कलक्टर ने शिकायतकर्ता व मुतवल्ली को नोटिस जारी करते हुए दस्तावेजों के साथ मुख्यालय तलब किया है।