Amroha News: बिना तलाक पत्नी पर दूसरी शादी रचाने का आरोप, शिकायत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: सैदनगली थाना के एक युवक ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक दूसरी शादी करने और 9.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुराने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शादी के चार महीने बाद ससुराली जनों ने पत्नी को अपने साथ ले लिया और बिना तलाक के उसकी दूसरी शादी कर दी।

Amroha News: बिना तलाक पत्नी पर दूसरी शादी रचाने का आरोप, शिकायत

Amroha News: सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पत्नी पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत में यह भी कहा है कि पत्नी करीब साढ़े 9 लाख रुपया का जेवर समेटकर घर ले गई है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी शादी बीती 13 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी में करीब 4 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चढ़ाए थे, जो पत्नी के पास रखे थे। आरोप है कि शादी के करीब 4 महीने बाद ससुर कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर आए और बेटी को अपने संग ले गए।

आरोप है कि इसके बाद उससे तलाक लिए बिना बीती 5 जून को रहरा थाना क्षेत्र के गांव में ससुर ने बेटी की शादी कर दी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी को लेने ससुराल गया तो मामले की जानकारी हुई। उसका आरोप है कि शादी में चढ़ाए गए लगभग 9.50 लाख के जेवर भी पत्नी ने वापस नहीं किए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने इस संबंध में अभी कोई शिकायत न मिलने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।