होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया
Amroha News - होली पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीओ अंजली कटारिया ने पुलिस टीम के साथ होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिए गए और आमजन से अपील की गई कि वे होली को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और कानून व्यवस्था में सहयोग करें।

होली पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ अंजली कटारिया ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक कर दिशा निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने का निर्देश दिया। आमजन से अपील कर कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


