होली को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल
Amroha News - रंगों का त्योहार होली तीन मार्च को मनाया जाएगा और चार मार्च को रंग खेला जाएगा। बाजार में होली के लिए दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के लिए नए मुखोटे, रंगीन बाल, और पिचकारी उपलब्ध हैं। 20 से 500 रुपये तक की पिचकारी मिल रही हैं। ग्रामीण और शहरी लोग खरीदारी कर रहे हैं।

रंगों का त्योहार होली तीन मार्च को मनाया जाएगा। चार मार्च को रंग खेला जाएगा। बाजार में होली पर्व को लेकर सभी दुकानें सजने लगी हैं। त्योहार का चढ़ता रंग व उमंग अभी से ही बाजार में दिखने लगा है। होली को लेकर कई आकर्षक साजो समान बाजार में उपलब्ध है। जबकि खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे, रंगीन बाल, स्टाइलिस्ट चश्मे, गुलाल की आतिशबाजी भी बाजार में उपलब्ध है। बाजार में 20 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू की पिचकारी इस बार भी बाजार में अपनी जगह बनाए है।
होली को लेकर फिलहाल अभी थोक विक्रताओं से खरीदारी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान लगाने वाले लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहरवासियों की खरीदारी होली से एक दो दिन पूर्व से ही रहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


