होली मिलन में संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
Amroha News - फोटो... होली मिलन में संगठन को बनाने पर दिया जोरहोली मिलन में संगठन को बनाने पर दिया जोरहोली मिलन में संगठन को बनाने पर दिया जोरहोली मिलन में संगठन को

रजबपुर के गांव फरीदपुर में भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने संगठन की समीक्षा की। आपसी भाईचारे, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। संगठन को मजबूत बनाने व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। नौ मार्च को किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अमरोहा कलक्ट्रेट पर महापंचायत करने का ऐलान किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान ओमवीर यादव, राहुल यादव, राजीत सिद्धू, नेमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, हरि सैनी, वीरेंद्र, शेर सिंह, चंद्रभान सैनी, नरेश हरि, विक्रम पवार, जगत सिंह, गजराम चौहान, सुनील चौहान, धर्मवीर सिंह, हरप्रीत सिद्धू, रवि, पप्पू, समरपाल सैनी, रामपाल लाल सिंह, मोनू चौधरी, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता चौधरी नवलवीर सिंह व संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



