हसनपुर निवासी संगीता अग्रवाल शिक्षा के विकास के प्रति अलख जगा रही हैं। इनरव्हील क्लब की पूर्व प्रेसीडेंट एवं महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष संगीता शहर व देहात के स्कूलों में निर्धन व जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व अन्य शिक्षण सामग्री बांटती हैं। साथ ही गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाती हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों को कंप्यूटर व फर्नीचर भी मुहैया कराया है। बालिका शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर संगीता को विभिन्न संस्थाओं ने अवार्ड भी दिया है। संगीता के कार्य से प्रभावित होकर मोहल्ले की अन्य संपन्न महिलाएं भी बालिका शिक्षा के लिए कदम बढ़ा रहीं हैं। संगीता बताती हैं कि पहले लोग बेटों को ज्यादा तरजीह देते थे। बेटियां शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। इसीलिए उन्होंने यह बीड़ा उठाया है।
अगली स्टोरी