गजरौला के जुबिलेंट की अंजू दीक्षित दिव्यांग बेटियों को होनहार बना रही हैं। दरअसल वह सोनाली फाउंडेशन से जुड़ी हैं, जो दिव्यांगों के हित के लिए काम करता है। अंजू दीक्षित फाउंडेशन की संस्थापक सचिव हैं। वह अभी तक 10 से अधिक दिव्यांग युवतियों को सीधे रोजगार से जोड़ चुकी हैं। गजरौला ही नहीं बल्कि हसनपुर, हरदोई जिले तक उन्होंने दिव्यांग बेटियों को रोजगार से जोड़ा है। कई दिव्यांग बेटियों को पहले सिलाई सिखाई, फिर उन्हें सिलाई मशीन देकर सिलाई का काम भी कराया। कई दिव्यांग बेटियों को उन्होंने सहायक उपकरण भी वितरित किए, जिनकी मदद से उन्होंने चलने व अपने घरों से बाहर निकलना शुरू किया। इसके अलावा अंजू दीक्षित ने बेटी-पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान में भी अपना योगदान दिया। आर्थिक रूप से कमजोर कई परिवारों की बेटियों की शादी में भी वह सहयोग कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि अब बड़ी मिसाल बनी है। हर कोई उनके प्रयास व जज्बे को सराहता है। अन्य जागरूक महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर जरूरममंदों की मदद की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही हैं।
नाम : अंजू दीक्षित
निवासी : जुबिलेंट, गजरौला
पेशा: समाजसेवा