हिंदू नववर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
Amroha News - हसनपुर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन जुलूस निकाला। इस जुलूस का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला, शिवाला मंदिर, ग्रीन सिटी पार्क और ब्लाक कॉलोनी से हुआ। स्वयंसेवकों ने एकता का संदेश दिया और अंत में सरस्वती शिशु मंदिर में समापन किया गया।

हसनपुर, संवादादाता। नगर में हिंदू नववर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन जुलूस निकाला। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ समेत कई संगठनों ने जगह- जगह स्वयं सेवकों का स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। पथ संचलन से एकता का संदेश दिया। पथ संचलन का शुभारंभ नगर की अग्रवाल धर्मशाला, शिवाला मंदिर, ग्रीन सिटी पार्क और ब्लाक कॉलोनी से शुरू हुआ। चारों दिशाओं से स्वयंसेवक कदमताल करते हुए आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष शोभित शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नंदन त्यागी, नितिन शर्मा, मुकुल, प्रियांशु, विशाल शर्मा, अतुल शर्मा व लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके पश्चात चार टोलियां सामूहिक रूप से अमरोहा अड्डा और सरकारी अस्पताल होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचीं, जहां संचलन का समापन हुआ। इस दौरान बौद्धिक प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू समाज विभिन्न जातियों में बंटा है। कहा कि सभी जातियों के प्रमुखों ने अपनी जाति नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए कार्य किया। नगर संघ चालक दीपक कुमार ने डा. भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नगर कार्यवाह सोनू अग्रवाल, होशियार सिंह, रविंद्र चौहान, उधम सिंह, रविंद्र चौहान, रजनीकांत, सचिन कुमार, रूप सिंह चौहान, नरेशपाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


