सनातन धर्म एक जीवन शैली : महामंडलेश्वर

Feb 03, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में हिन्दू जागरण समिति द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर मैत्रीय गिरी जी महाराज ने सनातन धर्म को जीवनशैली बताया। उन्होंने महिला शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। सम्मेलन में कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

सनातन धर्म एक जीवन शैली : महामंडलेश्वर

अमरोहा, संवाददाता। हिन्दू जागरण समिति एवं सकल हिन्दू समाज माधव बस्ती के संयोजन में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मैत्रीय गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एक जीवनशैली है, जो हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं में गहराई से जुड़ी हुई है। यह एक ऐसा धर्म है जो हमें जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करता है। महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता और गहराई है। यह धर्म हमें जीवन के हर पहलू में संतुलन और समरसता की शिक्षा देता है। यह हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसके नियमों का पालन करने की प्रेरणा भी देता है।

सनातन धर्म में महिला शक्ति को बहुत महत्व दिया गया है। मां प्रथम गुरु है, यह बात हमें सिखाती है कि महिलाओं को समाज में सम्मान व महत्व दिया जाना चाहिए। महिला शक्ति को आगे आने की जरूरत है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस दौरान विभाग प्रचारक शरद कुमार, प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, जिला प्रचारक योगेंद्र कुमार, राजू कुमार, गौरव शर्मा, अजय, निखिल, शुभम गिरी, गौरव सागर, सुनील कौशिक, नगर प्रचारक कपिल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी, सुधांशु विश्नोई आदि मौजूद रहे। संचालन नीलम व अध्यक्षता चेतन सैनी ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsHindu Conference Highlights Sanatan Dharma s Role in Society and Women s Empowerment
;;
;